How to propose a girl


लड़की को ऐसे करेंगे प्रपोज तो वो नहीं करेगी मना, दे बैठेगी दिल

How/Tips to Propose a Girl: अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं, सबसे जरुरी है कि आप उसे अपनी दिल की बात का इजहार करें। अगर जब तक आप अपनी बात उसतक नहीं पहुंचाएंगे तो आपकी इच्छा आपके दिल में ही रह जाएगी।

अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं, सबसे जरुरी है कि आप उसे अपनी दिल की बात का इजहार करें। अगर जब तक आप अपनी बात उसतक नहीं पहुंचाएंगे तो आपकी इच्छा आपके दिल में ही रह जाएगी। इसलिए अगर किसी लड़की को दिल से चाहते हैं तो उसे प्रपोज करें, लेकिन प्रपोज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, जिससे आप अपनी बात भी रख देंगे और लड़की भी आपको मना नहीं करेगी।
How to propose a Girl in Hindi – कैसे करें लड़की को प्रपोज
लड़की के बारे में जान लें- जब कभी भी किसी लड़की को प्रपोज करने जा रहे हैं तो सबसे पहले उस लड़की के बारे में पता कल लें कि उसका नेचर कैसा है। कई लड़कियां ऐसा होती है, उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करने वाले लड़का अच्छा लगता है तो कुछ लड़कियों को सिंपल तरीका पसंद होता है। इसलिए पहले जान लें और फिर प्रपोज करें।
स्पेशल प्लान बनाएं- अगर किसी लड़की से काफी दिनों से बात कर रहे हैं और उस प्रपोज करना चाहते हैं तो उन्हें एक डिनर पर ले जाएं और वहां उसके मनपंसद डिश ऑर्डर करें और म्यूजिक के साथ अपनी दिल की बात का इजहार करें। ऐसा करने से लड़की भी आपकी बात को टाल नहीं पाएगी।
रोमांटिक माहौल तैयार करें- लड़की को किसी बीच पर ले जाएं और जिस वक्त सूरज अस्त होने वाला हो उस वक्त आप उसे प्रपोज करें। इस दौरान पर उन्हें कोई यूनिक तोहफा देते हुए अपने दिल की बात रखें, लड़की खुश होकर आपको हां बोल देगी।
फेवरेट स्थान पर ले जाएं — किसी भी लड़की को प्रपोज करने से पहले सरप्राइज देते हुए उसे उसके पंसदीदा स्थान पर ले जाएं और वहां एक अच्छा सा माहौल क्रिएट कर अपने दिल की बात रखें।
जानकारी रखें- जब किसी लड़की को प्रपोज करने का मन बना रहे हैं तो उसके बारे में सबकुछ जान लें। उसके बाद ही कोई कदन उठाएं, कभी ऐसा हो कि आप उसे प्रपोज कर दें और वो पुलिस बुलाकर आपकी शिकायत कर दे और घर पर किसी से शिकायत करके आपके लिए दिक्कत खड़ी कर दें। इसलिए पहले लड़की के व्यवहार के बारे में जान लें।
नोटबंदी के फैसले का विराट कोहली ने किया समर्थन, कहा- अब तक का सबसे बड़ा कदम

Comments

Popular Posts